जयपुर: राजस्थान से जुड़ी मानसून की ताजा अपडेट सामने आई है. राजस्थान में एक सप्ताह तक मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन और पश्चिमी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहेगा.
हालांकि, आज भरतपुर, कोटा संभाग में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12 सितंबर से एक और नया बारिश का दौर शुरू होगा. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहेंगी. बीकानेर संभाग के जिलों में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-25 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना है.
राजस्थान से जुड़ी मानसून की ताजा अपडेट:
-प्रदेश में एक सप्ताह तक कमजोर रहेगी मानसूनी गतिविधियां
-मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन और
-पश्चिमी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह कमजोर रहेगा मानसून
-हालांकि, आज भरतपुर, कोटा संभाग में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12 सितंबर से एक और नया बारिश का दौर होगा शुरू
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर,
-बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहेंगी
-बीकानेर संभाग के जिलों में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-25 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना