जयपुरः निकाय चुनाव आचार संहिता पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. अब जानकार सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि 19 अगस्त को निकाय चुनावों की आचार संहिता लग सकती है. चुनावी प्रक्रिया से पहले आरक्षण की लॉटरी का सिलसिला शुरू होगा. 13 अगस्त को महापौर, सभापति और चेयरमैन पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी.
17 अगस्त को नगरीय निकायों के पार्षद वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. इसी दिन जिला प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों से संबंधित आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी होगी. 18 अगस्त को सरपंच और वार्ड पंचों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. यानी इसके बाद 19 अगस्त को आचार संहिता लागू होने की संभावना है.