रिमझिम फुहारों ने ओढ़ाई हिल स्टेशन को हरियाली की चादर, हिल स्टेशन आबू राज में मौसम बना खुशगवार

रिमझिम फुहारों ने ओढ़ाई हिल स्टेशन को हरियाली की चादर, हिल स्टेशन आबू राज में मौसम बना खुशगवार

जयपुर/आबू राज: सिरोही जिले के आबू राज में रिमझिम फुहारों ने हिल स्टेशन को हरियाली की चादर ओढ़ाई. हिल स्टेशन आबू राज में मौसम खुशगवार बना. आबू राज में पिछले दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी है. 

बारिश के बीच पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडी फिजाओं का आनंद उठा रहे हैं. आबू राज में अब तक करीब 10 इंच बारिश दर्ज हुई.बीते 24 घंटे में लगभग डेढ़ इंच वर्षा दर्ज की गई. बारिश से हरियाली निखरी तो पर्यटन स्थलों पर बढ़ी सैलानियों की रौनक है.

रिमझिम फुहारों ने ओढ़ाई हिल स्टेशन को हरियाली की चादर:
-हिल स्टेशन आबू राज में मौसम बना खुशगवार
-आबू राज में पिछले दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी
-बारिश के बीच पर्यटक उठा रहे हैं प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडी फिजाओं का आनंद
-आबू राज में अब तक करीब 10 इंच बारिश दर्ज
-बीते 24 घंटे में लगभग डेढ़ इंच वर्षा की गई दर्ज
-बारिश से हरियाली निखरी तो पर्यटन स्थलों पर बढ़ी सैलानियों की रौनक

आपको बता दें कि राजस्थान में मानसून की मेहर तेज हो गई है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया है. प्रदेश में दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई है. सात स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज हुई है. जबकि प्रदेश में 32 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई है.      

सलूंबर के लसाड़िया में 235 एमएम ( 9 इंच) बारिश दर्ज की गई है. ब्यावर के बदनोर में 226 एमएम ( 9 इंच) बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश में 274 स्टेशनों पर बारिश दर्ज की गई है. वहीं प्रदेश के 55 बांधों में पानी की आवक हुई  है.