राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश, दिन-रात के तापमान में बदलाव, पारा 30 डिग्री के करीब

राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश, दिन-रात के तापमान में बदलाव, पारा 30 डिग्री के करीब

जयपुरः राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है. दिन-रात के तापमान में बदलाव हुआ है. पारा 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है. न्यूनतम-अ​धिकतम तापमान बढ़ने के कारण सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है. मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा. 

तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है. राजधानी जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. जयपुर में दिनभर तेज धूप रही और देर शाम को भी सर्दी का असर कम रहा.