VIDEO: निकाय पंचायत चुनाव: बीजेपी जुटी चुनावी तैयारी में, बड़े चेहरों को चुनाव लड़ाने की तैयारी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: हर चुनाव से पहले सियासी दलों की सबसे अहम रणनीति उम्मीदवार चयन होती हैं  बीजेपी का टिकट मॉडल बेदाग, जीताऊ, योग्य और समर्पित कार्यकर्ता होगा. टिकट चयन में बीजेपी अनुभवी और वरिष्ठ चेहरों को मैदान में उतार सकती हैं. राजस्थान में सियासी दल अब पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं.पंचायत-निकाय चुनाव के जरिए विधानसभा चुनाव 2028 में सत्ता रिपीट पहला बड़ा ब्लूप्रिंट होगा. यही वजह है कि भाजपा उम्मीदवार चयन और संगठनात्मक समन्वय के जरिए चुनावी मुकाबले में उतरने की तैयारी कर रही है.

अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें जिला चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी. इसके बाद प्रत्येक जिले में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू होगी.प्रदेश भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि भजनलाल सरकार बनने के बाद हुए करीब 70 पंचायत-निकाय चुनावों में 52 से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत इस बात का संकेत है कि जनता का भरोसा डबल इंजन सरकार पर कायम है. उन्होंने कांग्रेस को गुटबाजी और अंतर्कलह में उलझी पार्टी बताते हुए कहा कि जनता बंटी हुई कांग्रेस को जनादेश नहीं देगी और इस बार पंचायत-निकाय चुनावों में भी कमल बड़े बहुमत के साथ खिलेगा.

भाजपा की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया: 
- बड़े चेहरों को स्थानीय चुनाव में उतारा जा सकता है
-चुनाव संचालन समिति से जुड़े संभाग प्रभारियों की नियुक्ति हो चुकी है
- जबकि अगस्त के पहले सप्ताह में जिला चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति होगी
- उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया बूथ स्तर से संभावित नाम जुटाने के साथ शुरू होगी
- बूथ से आए नामों पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र में चर्चा कर संभावित दावेदारों का चयन किया जाएगा
-जिला कोर कमेटी करेगी मूल्यांकन 
-विधायक, सांसद, जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों होंगे जिला कोर कमेटी में
-राजनीतिक, सामाजिक, संगठनात्मक क्षमता और जीतने की संभावना के आधार पर दावेदारों का आकलन करेगी.
- जिला कोर कमेटी प्रत्येक सीट के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजे जायेंगे
- प्रदेश स्तर पर स्क्रूटनी के अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी
- प्रदेश कोर कमेटी की भी इसे लेकर जल्द बैठक होगी
- युवा और महिला चेहरों को मिलेगी प्राथमिकता

बीजेपी की संभाग चुनाव समिति:
 -जयपुर संभाग - घनश्याम तिवारी , प्रभुलाल सैनी , लालचंद कटारिया
 -उदयपुर संभाग - राजेंद्र राठौड़, नारायण पंचारिया , जसकौर मीणा 
 -जोधपुर संभाग - ओंकार सिंह लखावत, सी.आर. चौधरी, हेमराज मीणा
 -कोटा संभाग - सी.पी. जोशी , अर्जुन लाल मीणा, अजीत मेहता
 -अजमेर संभाग - अशोक परनामी, ज्योति मिर्धा, देवजी भाई पटेल
 -भरतपुर संभाग- अरुण चतुर्वेदी,हरिराम रिणवा, शंकर सिंह राजपुरोहित 
 -बीकानेर संभाग- मुकेश दाधीच, जसवंत विश्नोई, संतोष अहलावत 

बीजेपी की ये सोच भी हैं कि जिला प्रमुख,मेयर और सभापति के चुनावो में बड़े चेहरों को उतारा जाए.आमने सामने की मुकाबले की सीटों पर इस तरह की रणनीति को अंजाम दिया जा रहा. संभावना है कि विधायक और सांसद का चुनाव लड़ चुके चेहरों तक को स्थानीय चुनावों में उम्मीदवार बनाया जा सकता ये अभी जन प्रतिनिधि नहीं है.कांग्रेस की गुटबाजी पर भी बीजेपी की पूरी नजर हैं.