लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख... मुआवजे का किया ऐलान

लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख... मुआवजे का किया ऐलान

लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. हादसे में 15 की मौत हो गई है वहीं 4 घायल है. हादसे के बाद सीएम योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए है. घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए है. 

मुआवजे का ऐलानः
मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का ऐलान किया गया है वहीं घायलों को 50-50 रुपए हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी. 

पीएम मोदी ने जताया दुखः
पीएम मोदी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताया है. पीएम ने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में बच्चों की मौत दुखद. पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं. अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं.    

बता दें कि घटना के समय इमारत में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.