लखनऊ : लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में जानेलवा लापरवाही के चलते 15 की जान चली गई. यह बिल्डिंग वीरेंद्र शुक्ला के नाम पर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक थंब इम्प्रेशन से बिल्डिंग के ऑफिस का मुख्य गेट खुलता था.
ऐसे में बिजली, सिस्टम फेल होने से गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया. फिर अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके और कई फंस गए. 2014 में रेजिडेंशियल मैप बदलकर कमर्शियल उपयोग के लिए पास कराया था, जिस पर लखनऊ प्राधिकरण पर सवाल उठ रहे हैं.
सीएम योगी के निर्देश पर 2 सदस्यीय SIT इस पूरे मामले की जांच करेगी. IAS अमृत अभिजात और IPS प्रवीण कुमार SIT में शामिल किया गया है. SIT 7 दिन में सुरक्षा मानक, लापरवाही की 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी.