जयपुर: चौमूं में पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सजा तो मिलेगी ही. कोई भी, कहीं भी अनुशासन तोड़ता है तो उसे सजा देनी चाहिए. घटना किसी को हानि पहुंचाने के लिए की. कानून तोड़ने पर सजा तो मिलेगी ही.
चौमूं में कोई अतिक्रमण करे कोई व्यवस्था बिगाड़े कोई सामाजिक शांति को तोड़ने का प्रयास करे. तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. कानून सम्मत जो कुछ भी करना पड़ेगा करेंगे. किसी सरकारी व्यवस्था को बिगाड़ने का काम करेगा सजा तो मिलेगी ही.