जयपुर : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हो गई है. राजस्थान की 8 महिला नेताओं को जगह मिली है. राजस्थान से 1 महासचिव, 4 सचिव और 3 नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है.
पूर्व विधायक साफिया जुबेर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. ममता वशिष्ठ, हेमलता चौधरी, रचना समलेटी और शमा बानो को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. हुकम मीणा, शांता प्रिंस और संगीता गर्ग को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है.
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
-राजस्थान की 8 महिला नेताओं को मिली जगह
-1 महासचिव, 4 सचिव और 3 नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया राजस्थान से
-पूर्व विधायक साफिया जुबेर को बनाया राष्ट्रीय महासचिव
-ममता वशिष्ठ, हेमलता चौधरी, रचना समलेटी और
-शमा बानो को बनाया राष्ट्रीय सचिव
-हुकम मीणा, शांता प्रिंस और संगीता गर्ग को बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर
-संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की सूची जारी