जयपुरः भीलवाड़ा में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने प्रधान आरक्षी को ट्रैप किया है. तपेश गुसाई को 50 हजार की घूस लेते ट्रैप किया है. मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र के थाने के प्रधान आरक्षी को ट्रैप किया.
मुकदमे में मदद करने की एवज में 1 लाख रुपए की घूस मांगी थी ऐसे में मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. DIG नारायण सिंह टोगस के सुपरविजन में कार्रवाई की गई.