जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की बड़ी कार्रवाई, गोपालपुरा बाइपास स्थित 12 कोचिंग सेंटरों को किया सील

जयपुर : जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की बड़ी कार्रवाई हुई है. गोपालपुरा बाइपास स्थित 12 कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है. 10-बी स्कीम के प्लॉट नंबर 295 284,288,289 व 290 कृष्णा विहार के प्लॉट नंबर 10 व 11, आनंद विहार के प्लॉट नंबर ए-61,58,59ए, केशव विहार के प्लॉट नंबर 1ए व 155 और सूर्य नगर के प्लॉट नंबर 503ए,501ए,506 और 506 ए में निर्मित 12 इमारतें है.

इन इमारतों चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है. पहले इन इमारत मालिकों को नोटिस दिए गए थे. अवैध निर्माण हटाने के नोटिस दिए गए थे. निर्माण नहीं हटाने पर आज प्रवर्तन दस्ते ने सील किए हैं. इन 12 कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है. इनमें से अधिकतर कोचिंग सेंटर छोटे भूखंडों पर चल रहे थे.

भवन विनियमों में निर्धारित से कम आकार के भूखंडों पर संचालित थे. कुछ में भवन विनियमों के अन्य मापदंडों की अवहेलना थी. इन इमारतों में गुरुकृपा, सीएलसी, श्रीचैतन्य, कलाम, स्टार प्लस, बाजीराव और बोधि आदि नाम से कोचिंग सेंटर संचालित थे. इमारत के जिस मंजिल पर ये कोचिंग सेंटर संचालित थे. उस मंजिल को जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने सील किया.