दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट का इंजन फेल, लैंडिंग गियर के पास लगी आग

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट का इंजन फेल, लैंडिंग गियर के पास लगी आग

नई दिल्लीः दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला है. ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट का इंजन फेल हो गया. स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट SWR146 का इंजन फेल हुआ. टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल हुआ. 

विमान के लैंडिंग गियर के पास आग लगी. विमान में सवार 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सुरक्षित है. हालांकि इमरजेंसी एग्जिट के दौरान 4-5 यात्री चोटिल हुए. घटना के कारण IGI का रनवे 28 कुछ समय के लिए बंद किया.