उदयपुर के गोगुंदा से बड़ी खबर, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की हुई मौत

उदयपुर के गोगुंदा से बड़ी खबर, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की हुई मौत

गोगुंदा: उदयपुर के गोगुंदा से बड़ी खबर मिल रही है. तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में दो की मौत हुई. हादसे में कार सवार एक महिला व युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हुई. कार सवार मासूम हर्षवर्धन गंभीर घायल हुआ. 

गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर मालवा चौराहा में भीषण हादसा हुआ. हादसे में ट्रक चालक झुंझार सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ. पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर 20 फीट पहले पलट गया. 

हादसे में ट्रेलर चालक भरत सिंह गंभीर घायल हुआ. हादसे की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम, पुलिस सहित 108 एंबुलेंस तीनों गंभीर घायलों को लेकर उदयपुर रवाना हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू की.