भीषण गर्मी में बच्चों को बड़ी राहत, राजस्थान में फिर बढ़ी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां, अवकाश अब बढ़ाकर 29 जून तक किया

भीषण गर्मी में बच्चों को बड़ी राहत, राजस्थान में फिर बढ़ी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां, अवकाश अब बढ़ाकर 29 जून तक किया

जयपुरः भीषण गर्मी में बच्चों को बड़ी राहत मिली है. राजस्थान में फिर स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ी है. 20 जून तक तय अवकाश अब बढ़ाकर 29 जून तक किया गया है. लगातार शिक्षक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलाकर और शिक्षा विभाग ने छुट्टियों में कटौती का निर्णय वापस लिया है. 

अब विद्यार्थियों को पूरे 10 दिन अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी. तेज गर्मी और लू के बीच बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है. शिक्षक संघों ने फैसले का स्वागत किया. प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा. इसके बाद अब 29 जून तक स्कूल बंद रहेंगे. अब जुलाई में पढ़ाई होगी.