जयपुर: खाटूश्याम जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है. जयपुर-रींगस हाईवे 6 लेन होगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तैयारी शुरू की. इस मार्ग को 6 लेन करने के लिए DPR तैयार कराने के आदेश जारी किए.
जयपुर-रींगस हाईवे पर पिछले कई वर्षों से लगातार यातायात का दबाव बढ़ रहा है. पहले चरण में जयपुर से रींगस तक के मार्ग को 4 के बजाय 6 लेन करने का प्रस्ताव तैयार है.
फाल्गुन मेले और अन्य धार्मिक अवसरों पर इस मार्ग पर भारी भीड़ रहती है. सड़क चौड़ी होने से जयपुर, रींगस और खाटूश्यामजी के बीच आवागमन आसान होगा.
खाटूश्याम जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी राहत की तैयारी:
-जयपुर-रींगस हाईवे होगा 6 लेन
-भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तैयारी की शुरू
-इस मार्ग को 6 लेन करने के लिए DPR तैयार कराने के आदेश जारी
-जयपुर-रींगस हाईवे पर पिछले कई वर्षों से लगातार यातायात का दबाव बढ़ रहा
-पहले चरण में जयपुर से रींगस तक के मार्ग को 4 के बजाय 6 लेन करने का प्रस्ताव तैयार
-फाल्गुन मेले और अन्य धार्मिक अवसरों पर इस मार्ग पर रहती है भारी भीड़
-सड़क चौड़ी होने से जयपुर, रींगस और खाटूश्यामजी के बीच आवागमन होगा आसान