जयपुर: राजस्थान पुलिस महकमे में देर रात व्यापक फेरबदल किया गया. राजस्थान के 64 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिसमें अधिकांश जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं. कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए.
64 IPS अधिकारियों के तबादले:
IPS नरेंद्र सिंह को लगाया SP, बाड़मेर
IPS योगेश गोयल को लगाया SP ACB, जयपुर
IPS मोनिका सेन को लगाया SP, पाली
IPS ज्ञानचंद यादव को लगाया SP, चूरू
IPS राजेश कुमार यादव को लगाया उप निदेशक,राजस्थान पुलिस अकादमी,जयपुर
IPS हनुमान प्रसाद मीणा को लगाया पुलिस क्राइम,पुलिस आयुक्तालय,जयपुर
IPS नरेंद्र मीणा को लगाया SP, हनुमानगढ़
IPS राजेंद्र कुमार मीणा को लगाया SP इंटेलिजेंस, जयपुर
IPS मृदुल कच्छावा को लगाया SP, बाड़मेर
IPS कावेंद्र सागर को लगाया SP पुलिस मुख्यालय,सिविल राइट्स,जयपुर
IPS केवल राम राव को लगाया SP GRP, जोधपुर
IPS लोकेश सोनवाल को लगाया SP GRP, अजमेर
22 जिलों के बदले SP:
22 जिलों के SP बदले गए. इसमें से 6 SP ऐसे जिनके बस बदले जिले, वे जिले में SP बने रहेंगे. बाकी 16 अधिकारी ऐसे जिनका जिम्मा भी बदला. इन 16 अधिकारियों में से 6 अधिकारी ऐसे जो SP से बने हैं DIG और उन्हें प्रमोशन पोस्टिंग मिली. इनमें 2012 बैच की राशि डोगरा डूडी जयपुर ग्रामीण SP थीं.
अब प्रमोट होने पर उन्हें CID की अपराध शाखा में DIG बनाया.
इसी बैच की ममता गुप्ता थीं राजसमंद में SP,उन्हें पुलिस सुरक्षा में DIG बनाया. इसी बैच के आदर्श सिधू थे पाली SP, अब उन्हें आर्म्ड बटालियन में DIG की पोस्टिंग प्रमोशन दी. इसी बैच के देवेंद्र कुमार बिश्नोई कोटपूतली बहरोड़ में SP थे,RPTC जोधपुर में प्रमोट पद पर DIG बनाया. इसी बैच के नारायण टोगस जोधपुर ग्रामीण में SP थे. ,अब ACB अजमेर में DIG बनाए गए. इसी बैच के ओमप्रकाश मीना डीग में SP थे, ACB जयपुर में DIG तृतीय बनाए.