बालोतरा में बड़ा हादसा, सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से 3 मासूमों की हुई मौत

बालोतरा में बड़ा हादसा, सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से 3 मासूमों की हुई मौत

बालोतरा: बालोतरा के पचपदरा से बड़ी खबर आई है. सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में तीन मासूम डूब गए. तीनों मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई. तीनों मासूमों की 5 से 8 वर्ष उम्र है. 

सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची. तीनों मासूमों के शव बाहर निकाल मोर्चरी में रखवाए. पुलिस अधीक्षक रमेश ने घटना स्थल का जायजा लिया.