शेयर बाजार में भारी गिरावट, 12 महीनों में निफ्टी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, करीब 13 लाख करोड़ का मार्केट कैप खत्म

शेयर बाजार में भारी गिरावट, 12 महीनों में निफ्टी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, करीब 13 लाख करोड़ का मार्केट कैप खत्म

मुंबई: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई. 12 महीनों में निफ्टी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई. करीब 13 लाख करोड़ का मार्केट कैप खत्म हुआ. आपको बता दें कि अमेरिका-ईरान की जंग से बाजार में हाहाकार है. भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद हुआ. 

सेंसेक्स में 2497 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी में भी 775 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. यूरोप में गैस की कीमतों में 30% की बढ़ोतरी हुई. इससे पहले भी आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी गई थी. निफ्टी में 700 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई. सेंसेक्स में करीब 2000 अंकों की गिरावट देखी गई.

आपको बता दें कि आज सुबह चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन निवेशकों को झटका लगा है. शेयर बाजार में बिकवाली की आंधी देखने को मिल रही है. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली रही. BSE सूचकांक में 1,694.55 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल 75009.58 अंक पर BSE सूचकांक पहुंच गया. BSE सूचकांक में आई 2.21 फीसदी की गिरावट हुई. 

NSE सूचकांक में 502.20 अंकों की गिरावट हुई. NSE सूचकांक फिलहाल 23275.60 अंक पर पहुंच गया है NSE सूचकांक में फिलहाल 2.11 फीसदी की गिरावट आई है. भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी में करीब 7 लाख करोड़ की कमी आई है. जापान, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी तेज गिरावट देखे को मिली.

कच्चे तेल की कीमतों में आई व्यापक तेजी का शेयर बाजार पर भी असर देखने मिला. करीब 112 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल का भाव बोला जा रहा है. आज तेल और गैस की कीमतों में उछाल देखा गया. तेल की कीमतें 111 डॉलर प्रति बैरल के पार हुई. वॉल स्ट्रीट और एशियाई शेयर बाजार धड़ाम हुआ. ईरान जंग से महंगाई का खतरा है.