नई दिल्ली : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के निवास पर हो रही बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दशकों से अटकी योजनाओं पर गति से काम हो रहा है. राजस्थान में यमुना के पानी को लेकर लंबे समय से मांगी थी.
जल्द ही इसको लेकर MoU साइन होंगे. राजस्थान-हरियाणा-दिल्ली को कैसे पानी मिले, इसको लेकर चर्चा हुई है. इससे किसानों, उद्योगों, लोगों को फायदा मिलेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसे सभी मसलों का देश में समाधान हो रहा है.
वहीं इससे पहले केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि कैनाल से नहीं ले जाकर पाइप लाइन से पानी लाया जाएगा. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के समय में जल ही जीवन है. हरियाणा-दिल्ली और राजस्थान को पानी मिलेगा.