खरीफ 2026 उर्वरक प्रबंधन पर बैठक, किसानों को समय पर उपलब्धता व संतुलित उपयोग पर विशेष जोर

खरीफ 2026 उर्वरक प्रबंधन पर बैठक, किसानों को समय पर उपलब्धता व संतुलित उपयोग पर विशेष जोर

जयपुर: खरीफ 2026 उर्वरक प्रबंधन पर बैठक आयोजित हुई. किसानों को समय पर उपलब्धता और संतुलित उपयोग पर विशेष जोर दिया. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बैठक ली. सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उर्वरकों की प्रभावी निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश​ दिए. 

उर्वरकों के राज्य से बाहर अवैध परिगमन को रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में स्थापित चेकपोस्टों पर सघन निगरानी रखी जाए. साथ ही उर्वरक निरीक्षकों द्वारा नियमित निरीक्षण कर जमाखोरी, टैगिंग, कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर उर्वरक नियंत्रण आदेश दिया. 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम,1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों की आपूर्ति, गुणवत्ता नियंत्रण और विक्रय में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए. फर्टिलाइजर रेगुलेटरी टास्क फोर्स' की बैठकें अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही 'धरती माता बचाओ अभियान' के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियों की बैठकें भी 15 अप्रैल तक आयोजित होंगी.

खरीफ 2026 उर्वरक प्रबंधन पर बैठक: 
-किसानों को समय पर उपलब्धता व संतुलित उपयोग पर विशेष जोर
-कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने ली बैठक
-सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए 
-उर्वरकों की प्रभावी निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश
-उर्वरकों के राज्य से बाहर अवैध परिगमन को रोकने के लिए 
-सीमावर्ती जिलों में स्थापित चेकपोस्टों पर सघन निगरानी रखी जाए
-साथ ही उर्वरक निरीक्षकों द्वारा नियमित निरीक्षण कर जमाखोरी,टैगिंग, 
-कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर उर्वरक नियंत्रण आदेश
-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम,1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी
-राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों की आपूर्ति,
-गुणवत्ता नियंत्रण तथा विक्रय में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश 
-फर्टिलाइजर रेगुलेटरी टास्क फोर्स' की बैठकें अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी
-इसके साथ ही 'धरती माता बचाओ अभियान' के अंतर्गत जिला,
-ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समितियों की बैठकें भी 15 अप्रैल तक आयोजित होंगी