VIDEO: फफक फफक कर रो पड़ी मिया खलीफा...! छलका दर्द, बोलीं-कब रूकेगी ये जंग

VIDEO:  फफक फफक कर रो पड़ी मिया खलीफा...! छलका दर्द, बोलीं-कब रूकेगी ये जंग

इंटरनेट डेस्क: मिडिल ईस्ट में गत कई दिनों से तनाव बना हुआ है. इसी बीच लेबनान और अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी मिया खलीफा ने एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर साझा  किया है. मिया खलीफा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वे वीडियो फूट- फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही है. उन्होंने जंग के हालातों को बेहद डरावना बताया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने वीडियो में और क्या बोला है.

मिया खलीफा ने भी अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि ये सब देखना बेहद दर्दनाक है और शब्द भी कम पड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर जो फोटोज सामने आ रही हैं, उन्हें देखना बेहद मुश्किल हो गया है. एक ही दिन में कुछ मिनटों के अंदर सैकड़ों हमले वो भी रिहायशी इलाकों, स्कूलों और अस्पतालों पर. 

सीजफायर के बीच इस तरह की हिंसा ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है.उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये सब कब रुकेगा और कब तक आम लोग इसकी कीमत चुकाते रहेंगे. उनका कहना है कि आज दुनिया जहां एक तरफ नई ऊंचाइयों को छू रही है. वहीं दूसरी तरफ इंसानियत इस तरह के संघर्षों में झुलसती नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह से तनाव और हिंसा का माहौल बना हुआ है कि लोगों को अंदर से झकझोर कर रख दिया है. मिया खलीफा ने रोते हुए पूछा है कि यह सब कर खत्म होगा.