नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाओं में दुनियाभर में तकनीकी खराबी आने से लाखों यूजर्स परेशान हैं. Microsoft 365, Outlook और Teams पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है. यूजर्स को ईमेल देखने, ऑनलाइन मीटिंग करने और मैसेज भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
Downdetector के मुताबिक, अकेले Outlook को लेकर करीब 1.30 लाख शिकायतें दर्ज की गई हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने तकनीकी खराबी की पुष्टि करते हुए कहा है कि उसकी टीम समस्या दूर करने में जुटी है.
इस आउटेज का असर OpenAI और Anthropic की सेवाओं पर भी पड़ा है. वहीं, इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माता कंपनी Workhorse Group ने तकनीकी परेशानी के चलते अपने वित्तीय नतीजे जारी करने की तारीख 12 नवंबर से बढ़ाकर 16 नवंबर कर दी है. इससे पहले पिछले महीने भी माइक्रोसॉफ्ट के Azure क्लाउड प्लेटफॉर्म में तकनीकी खराबी आई थी.