जयपुर : राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव होगा, 6 अगस्त से बारिश बढ़ने के आसार हैं. आज जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. उदयपुर और बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं. 6 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है.
7 से 10 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है. 7 से 9 अगस्त: जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर में भारी से अतिभारी बारिश के आसार हैं. अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग भी बारिश के आसार हैं.
मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी:
राजस्थान में मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 3 घंटे, कई जिलों में बारिश और तेज मेघगर्जन की चेतावनी जारी की है. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, डीग, भरतपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. 40-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, जयपुर, डीडवाना-कुचामन, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन का दौर जारी रहने के आसार हैं. येलो अलर्ट वाले जिलों में 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.