जयपुर : मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा. 21 जुलाई से राजस्थान में फिर मानसून सक्रिय होगा. 19 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है. 20 जुलाई के लिए 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में बारिश बढ़ेगी.
अब तक प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी कम बरसात हुई है. मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकने से बारिश की गतिविधियां कमजोर हुई हैं. कल 40.6 डिग्री के साथ चूरू सबसे गर्म रहा. बीकानेर और आसपास के इलाकों में भी गर्मी ने परेशानी बढ़ाई. कम बारिश के बीच कई जगह अच्छी बरसात की कामना को लेकर अनुष्ठान हुए. बांसवाड़ा में मेंढक-मेंढकी की शादी करवाई, ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकाली.
मानसून की बेरुखी से जयपुर में जुलाई 'सूखी' :
मानसून की बेरुखी से जयपुर में जुलाई 'सूखी' रही है. 11 दिन से एक बूंद बारिश नहीं, बारिश का आंकड़ा औसत से नीचे आ गया है. जुलाई में अब तक सिर्फ 55 मिमी बारिश दर्ज हुई है. 10 साल में सबसे सूखी जुलाई बनने की आशंका है. अगले 3 से 4 दिन भी मानसून कमजोर रहेगा. 21 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है. 22 से 23 जुलाई से कई जिलों में बारिश के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से मौसम का मिजाज बदलेगा.