किशाऊ परियोजना पर दिल्ली में हुआ MoU, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच MoU हुआ साइन

किशाऊ परियोजना पर दिल्ली में हुआ MoU, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच MoU हुआ साइन

नई दिल्ली : किशाऊ परियोजना पर दिल्ली में MoU हुआ. गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में MoU साइन हुआ. अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच MoU साइन हुआ. समझौते पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हस्ताक्षर किए. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खू, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने MoU पर हस्ताक्षर किए.  

जलशक्ति मंत्री सीआर पाटील, राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मौजूद रहे. MoU पर हस्ताक्षर होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मीडिया से रूबरू हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं दशकों से अटकी थी उनका समझौता हो रहा है. राजस्थानवासी बहुत सौभाग्यशाली कि पानी की योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं.  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज बहुत बड़ा समझौता हुआ है.  पीने के पानी, सिंचाई के लिए पानी की समस्या खत्म होगी.  

6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समझौते पर साइन किए हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का MoU के लिए आभार जताया. करीब 15 हजार करोड़ की लागत से किशाऊ परियोजना प्रस्तावित है. उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर टोंस नदी पर  किशाऊ बांध बनेगा. किशाऊ बांध 236 मीटर ऊंचा होगा , 1824 MCM जल भंडारण क्षमता होगी. 660 मेगावाट बिजली उत्पादन और 97 हजार हेक्टेयर सिंचाई का प्रस्ताव है.

617 MCM पानी पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के लिए उपलब्ध होगा. हरियाणा को 836,  यूपी को 543.2 क्यूसेक पानी का प्रस्ताव है. राजस्थान को 163.52 और दिल्ली को 105.28 क्यूसेक पानी मिलेगा. राजस्थान के लिए किशाऊ परियोजना से दीर्घकालीन जल उपलब्धता बढ़ेगी. यमुना में स्वच्छ पानी की उपलब्धता बढ़ाने, पानी के अनियंत्रित बहाव को रोकने में मदद मिलेगी. यमुना पुनर्जीवन की दिशा में किशाऊ परियोजना बड़ा कदम मानी जा रही है. 2008 में राष्ट्रीय परियोजना किशाऊ परियोजना घोषित हुई थी.