नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी का आज 44वां जन्मदिन है. उन्होंने छोटे शहर से निकलकर दुनिया में काफी नाम कमाया है. MS धोनी का नाम दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार है.
धोनी की कप्तानी में भारत ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 अपने नाम किया. धोनी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था. 2007 में कप्तानी में धोनी ने भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताया.
2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया. संन्यास के बाद धोनी अब CSK से IPL खेल रहे हैं. धोनी की करियर में कई यादगार पारियां आज भी क्रिकेटप्रेमियों के जेहन में है. धोनी की फैन फॉलोइंग भारत के साथ दुनिया में भी है.