जयपुर : राजस्थान में ड्रग्स की ऑनलाइन डिलीवरी का नया नेटवर्क बेनकाब हो गया है. रैपिडो-पोर्टर जैसे ऐप से तस्कर नशे की सप्लाई कर रहे थे. अमेजन-फ्लिपकार्ट के पुराने पैकेट में ड्रग्स भेजी जा रही थी. जयपुर के मानसरोवर में 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है.
आरोपियों से 439 ग्राम एमडी और 466 ग्राम अफीम बरामद की गई है. राइडर्स के शक से नशे की होम डिलीवरी का नेटवर्क खुला. तीन महीने तक पुलिस ने राइडर बनकर नेटवर्क की निगरानी की. बाड़मेर से ऑपरेट हो रहे मास्टरमाइंड 'RDX' की तलाश जारी है.
प्रदेश में ड्रग्स की ऑनलाइन डिलीवरी का नया नेटवर्क बेनकाब
-रैपिडो-पोर्टर जैसे ऐप से तस्कर कर रहे थे नशे की सप्लाई
-अमेजन-फ्लिपकार्ट के पुराने पैकेट में भेजी जा रही थी ड्रग्स
-जयपुर के मानसरोवर में 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
-आरोपियों से 439 ग्राम एमडी और 466 ग्राम अफीम बरामद
-राइडर्स के शक से खुला नशे की होम डिलीवरी का नेटवर्क
-तीन महीने तक पुलिस ने राइडर बनकर नेटवर्क की निगरानी की
-बाड़मेर से ऑपरेट हो रहे मास्टरमाइंड 'RDX' की तलाश जारी