नई दिल्ली: तेल कीमतों में उछाल के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संदेश दिया. निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने से राजस्व का नुकसान होगा. लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा. लोगों में विश्वास जगाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत भय फैलाने का जोखिम नहीं उठा सकता. शब्दों और कार्यों दोनों के जरिए नागरिकों में विश्वास जगाने की आवश्यकता है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि संकट से निपटने के लिए भारत को 3F फॉर्मूला अपनाना होगा. फ्यूल (ईंधन), फर्टिलाइजर (उर्वरक) और फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) इन तीन F पर फोकस करना होगा. वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बढ़ते वैश्विक दबावों की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि उर्वरक की कीमतें अकल्पनीय स्तर पर पहुंच गई हैं, जबकि सोने की ऊंची कीमतें बाहरी मोर्चे पर कुछ चुनौतियां पैदा कर रही हैं. कुछ लोग इस स्थिति को इस तरह पेश कर रहे हैं, जैसे सब कुछ बिखर रहा हो. जबकि ऐसा नहीं है, हमें यह समझना चाहिए कि चुनौतियां बाहरी कारणों से अधिक हैं. भारत की घरेलू आर्थिक स्थिति आज भी सकारात्मक और मजबूत बनी हुई है. नकारात्मक बातों से फैल रहे निराशावादी माहौल की वित्त मंत्री ने आलोचना की.
तेल कीमतों में उछाल के बीच वित्त मंत्री का संदेश:
-पेट्रोल-डीजल कीमतों पर बोलीं निर्मला सीतारमण
-कहा-पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने से राजस्व का नुकसान होगा
-लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा
-लोगों में विश्वास जगाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा-
-भारत भय फैलाने का जोखिम नहीं उठा सकता
-शब्दों और कार्यों दोनों के जरिए नागरिकों में विश्वास जगाने की आवश्यकता है
-संकट से निपटने के लिए भारत को 3F फॉर्मूला अपनाना होगा
-फ्यूल (ईंधन), फर्टिलाइजर (उर्वरक) और फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) इन तीन F पर फोकस करना होगा
-वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है
-वित्त मंत्री ने बढ़ते वैश्विक दबावों की ओर भी इशारा करते हुए कहा
-उर्वरक की कीमतें अकल्पनीय स्तर पर पहुंच गई हैं
-जबकि सोने की ऊंची कीमतें बाहरी मोर्चे पर कुछ चुनौतियां पैदा कर रही हैं
-कुछ लोग इस स्थिति को इस तरह पेश कर रहे हैं, जैसे सब कुछ बिखर रहा हो
-जबकि ऐसा नहीं है, हमें यह समझना चाहिए कि चुनौतियां बाहरी कारणों से अधिक हैं
-भारत की घरेलू आर्थिक स्थिति आज भी सकारात्मक और मजबूत बनी हुई है
-नकारात्मक बातों से फैल रहे निराशावादी माहौल की वित्त मंत्री ने की आलोचना