भीलवाड़ा MCH में 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत, प्रसूताओं की मौत मामले में OT की संक्रमण जांच पॉजिटिव

भीलवाड़ा MCH में 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत, प्रसूताओं की मौत मामले में OT की संक्रमण जांच पॉजिटिव

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा MCH में 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत हो गई. प्रसूताओं की मौत मामले में OT की संक्रमण जांच पॉजिटिव आई. अस्पताल स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में लगातार प्रसूताओं की मौतों ने गंभीर सवाल खड़े किए. पिछले 6 दिनों में सीजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है. 

ऑपरेशन थिएटर (OT) की कल्चर जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई. मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में रोजाना 70 से अधिक प्रसव होने से OT बंद नहीं कर पा रहे है. MCH मे ICU नहीं MGH में गंभीर अवस्था में रोगी को लाने में 15 से 20 मिनट लग जाते है.

ICU, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और पर्याप्त स्टरलाइजेशन व्यवस्था का अभाव बताया जा रहा है. वहीं MGH अधीक्षक भीलवाड़ा डॉ. अरुण गोड़ ने मौतों का कारण गंभीर प्रसूति जटिलताओं को बताया. डॉ. अरुण गोड़ ने डॉक्टरों की लापरवाही से मौत होने के आरोपों से इनकार किया.

भीलवाड़ा MCH में 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत: 
-प्रसूताओं की मौत मामले में OT की संक्रमण जांच पॉजिटिव
-अस्पताल स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में लगातार प्रसूताओं की मौतों ने खड़े किए गंभीर सवाल
-पिछले 6 दिनों में सीजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की हो चुकी मौत
-ऑपरेशन थिएटर (OT) की कल्चर जांच रिपोर्ट में संक्रमण की हुई पुष्टि
-मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में रोजाना 70 से अधिक प्रसव होने से OT नहीं कर पा रहे बंद 
-MCH मे ICU नहीं MGH में गंभीर अवस्था में रोगी को लाने में लग जाते 15 से 20 मिनट
-ICU, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और पर्याप्त स्टरलाइजेशन व्यवस्था का बताया जा रहा अभाव
-वहीं MGH अधीक्षक भीलवाड़ा डॉ. अरुण गोड़ ने मौतों का कारण गंभीर प्रसूति जटिलताओं को बताया
-डॉ. अरुण गोड़ ने डॉक्टरों की लापरवाही से मौत होने के आरोपों से किया इनकार