राजस्थान में नशा तस्करों पर लगातार कसता ANTF का शिकंजा, ऑपरेशन मदपांडुकी के तहत पंजाब के डोडा किंग को दबोचा

राजस्थान में नशा तस्करों पर लगातार कसता ANTF का शिकंजा, ऑपरेशन मदपांडुकी के तहत पंजाब के डोडा किंग को दबोचा

जयपुरः प्रदेश में नशा तस्करों पर लगातार ANTF का शिकंजा कसता जा रहा है. ANTF IG विकास कुमार के नेतृत्व में नशा तस्कर पर फिर बड़ी कार्रवाई हुई है. ऑपरेशन मदपांडुकी के तहत ANTF ने पंजाब के डोडा किंग को दबोचा है. 25000 के इनामी डोडा तस्कर बलदेव उर्फ पम्मू उर्फ गौरा को कोटा से पकड़ा गया है. कोटपूतली थाने का वांछित डोडा तस्कर पिछले तीन साल से फरार था.  

हर महीने राजस्थान से डोडा तस्करी के लिए पंजाब के 8 चक्कर लगाता था. नशा तस्कर बलदेव की कार से भारी मात्रा में अवैध नशा, डोडा चूरा बरामद किया गया. पिछले महीने ANTF की टीम को विराटनगर में चकमा देकर भाग निकला था. अब ANTF की टीम नशा तस्कर बलदेव से पूछताछ कर कई खुलासे करेगी.