जयपुरः जेडीए इस बार भी मानसून में आमजन को पौधे बांटेगा. इस महीने के अंत में पौधे वितरण का काम शुरू होगा. इस बार आमजन को 84 हजार 800 पौधे बांटे जाएंगे. जेडीए की ओर से रियायती दर पर पौधे दिए जाएंगे.
शहर में 13 केन्द्रों से पौधे वितरित किए जाएंगे. सेंट्रल पार्क, वुडलैंड पार्क, जवाहर सर्किल, निलय कुंज पार्क, रामनिवास बार्ग, नेहरू बालोद्यान, वैशाली नर्सरी पार्क और स्वर्ण जयंती पार्क आदि स्थानों से पौधे वितरित किए जाएंगे. छायादार,फलदार व फूलदार पौधों का वितरण किया जाएगा.
अधिकतम पांच पौधे मिलेंगेः
प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड पर अधिकतम पांच पौधे मिलेंगे. इनमें से दो पौधे 10 फीट के तीन पौधे 5 फीट ऊंचाई के होंगे. प्रत्येक 10 फीट के पौधे के लिए लोगों को 80 रुपए देने होंगे. जबकि इन पौधों का बाजार भाव करीब 300 रुपए है. इसी तरह 5 फीट के पौधे के लिए 50 रुपए देने होंगे. जबकि इन पौधों का बाजार भाव करीब 150 रुपए है.