अमेरिका-ईरान में शांति समझौता, PM मोदी बोले- संघर्ष से कई देशों को हुआ नुकसान, अब स्थायी समझौते की उम्मीद

अमेरिका-ईरान में शांति समझौता, PM मोदी बोले- संघर्ष से कई देशों को हुआ नुकसान, अब स्थायी समझौते की उम्मीद

नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान में शांति समझौता हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से नाकेबंदी हटाने को कहा है. US-ईरान समझौते पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत है. संघर्ष से कई देशों को नुकसान हुआ है. वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है. US-ईरान में स्थायी समझौते की उम्मीद है. क्षेत्र में स्थायी शांति बहाली की उम्मीद है.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से नाकेबंदी हटाने को कहा है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. शांति समझौते के ऐलान के बाद गिरावट आई है. ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा कि शुक्रवार को समझौते पर दस्तखत होंगे. 

शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में दस्तखत होंगे. साजिश को लेकर अलर्ट रहेंगे. किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ हुआ समझौता गेम चेंजर है. दुनिया में तेल सप्लाई सामान्य होगी.