जैसलमेर: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया. पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपए की बढ़त हुई. डीजल की कीमतें 3.11 रुपए प्रति लीटर बढ़ी. सुबह 6 बजे से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई. जैसलमेर में अब पेट्रोल ₹109.44 प्रति लीटर हो गया.
डीजल ₹94.75 प्रति लीटर पहुंचा. सुबह से पंपों पर नई कीमत पर बिक्री हो रही है. उपभोक्ताओं को सुबह बढ़ोतरी की जानकारी मिली. कई लोगों ने पंपों पर दरें पूछीं. पहले पेट्रोल ₹106.20 प्रति लीटर मिल रहा था. डीजल भी करीब ₹3 सस्ता था. अब बढ़ी कीमत पर ही ईंधन लेना होगा.
आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट युद्ध की आग का असर अब राजस्थान के पेट्रोल पंपों तक पहुंचा. 15 मार्च 2024 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल की दरों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. पेट्रोल के दाम 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ.
प्रदेश में पेट्रोल 104.31 रुपए से बढ़कर 107.45 रुपए प्रति लीटर पहुंचा. डीजल के दाम 90.83 रुपए से बढ़कर 93.94 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए. वैश्विक कच्चे तेल संकट और आपूर्ति दबाव को बढ़ोतरी की बड़ी वजह माना गया.