पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपने ही जिला अध्यक्षों पर फिर साधा निशाना, कहा- गोविंद डोटासरा मूक-बधिर बना बैठा है

जयपुर:  भरतपुर कांग्रेस में फिर कलह सामने आयी है. पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपने ही जिला अध्यक्षों पर फिर निशाना साधा है. जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष पर भी बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि भरतपुर-डीग कांग्रेस का बंटाधार - जिम्मेदार कौन?

नगर निकाय में कांग्रेस की हार का एक ही कारण है- दोनों जिलाध्यक्षों ने चहेतों को टिकट बांटे और असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया. जनता ने सबक सिखा दिया. पहले निकाय चुनावों में जनता को इन लोगों ने कब्र में दफ़नाया था, लेकिन जनता भी तैयार बैठी है, 

इस बार चुनाव में जनता इन दोनों जिलाध्यक्षों और इनको बचाने वाले प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को उसी कब्र में दफनाने के लिए तैयार है. ये मुख्यमंत्री का गृह जिला है, यहां कांग्रेस मजबूत होनी चाहिए थी, पर इन लोगों ने पार्टी को डुबो दिया और प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है. जब तक ये दोनों कुर्सी पर हैं, कांग्रेस का उठना नामुमकिन है. प्रदेश नेतृत्व होश में आओ!