पंचायतीराज चुनाव में ईवीएम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश, FLC प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश

पंचायतीराज चुनाव में ईवीएम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश, FLC प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश

जयपुर: पंचायतीराज चुनाव में ईवीएम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की FLC प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए हैं. FLC-OK मशीनों को जिला स्तर के स्ट्रांग रूम में रखने के निर्देश दिए हैं. कुल FLC-OK मशीनों में से 5% मशीनें प्रशिक्षण के लिए निर्धारित होंगी. ESUCHI सॉफ्टवेयर से 5% मशीनों का रेंडमाइजेशन होगा. 

प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान से पहले मशीनों का रेंडमाइजेशन होगा. मतदान केंद्रों की संख्या के मुकाबले 130% मशीनें आवंटित होंगी. 130% में 30% मशीनें  रिजर्व के तौर पर उपलब्ध रहेंगी. पंचायत समिति स्तर पर रिजर्व मशीनों का भंडारण किया जाएगा. प्रथम और द्वितीय चरण की मशीनों का रेंडमाइजेशन एक साथ होगा. मतदान के 5 से 7 दिन पहले प्रथम रेंडमाइजेशन पूरा होगा. सभी चरणों की मतगणना एक ही दिन कर परिणाम घोषित होंगे. 

पंचायतीराज चुनाव 2026 से जुड़ी खबर
-पंचायतीराज चुनाव में ईवीएम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
-ईवीएम की FLC प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश
-FLC-OK मशीनों को जिला स्तर के स्ट्रांग रूम में रखने के निर्देश
-कुल FLC-OK मशीनों में से 5% मशीनें प्रशिक्षण के लिए होंगी निर्धारित
-ESUCHI सॉफ्टवेयर से 5% मशीनों का होगा रेंडमाइजेशन
-प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान से पहले होगा मशीनों का रेंडमाइजेशन
-मतदान केंद्रों की संख्या के मुकाबले 130% मशीनें आवंटित होंगी
-130% में 30% मशीनें रहेंगी रिजर्व के तौर पर उपलब्ध
-पंचायत समिति स्तर पर रिजर्व मशीनों का किया जाएगा भंडारण
-प्रथम और द्वितीय चरण की मशीनों का रेंडमाइजेशन एक साथ होगा
-मतदान के 5 से 7 दिन पहले पूरा होगा प्रथम रेंडमाइजेशन
-सभी चरणों की मतगणना एक ही दिन कर परिणाम होंगे घोषित