कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ! सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट लेवी घटाई

कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ! सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट लेवी घटाई

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते है! सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट लेवी घटाई है. वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर निर्यात शुल्कों में कटौती की. नई दरें एक सितंबर से लागू दरों के मुकाबले कम होंगी. पेट्रोल पर एक्सपोर्ट लेवी एक रुपए प्रति लीटर कम की गई. 

डीजल पर लगने वाले निर्यात शुल्क में पांच रुपए की राहत दी. हवाई ईंधन यानी ATF पर चार रुपए प्रति लीटर लेवी घटी. डीजल पर अब कुल लेवी घटकर बीस रुपए प्रति लीटर हुई.

ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी उन्नीस रुपये से घटकर पंद्रह रुपये हुई. इस कटौती का घरेलू खुदरा कीमतों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा. घरेलू बाजार में तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर निर्भर रहेंगे.