बीजेपी विस्तार कार्यालय में 'दीपावली मिलन' कार्यक्रम, पीएम मोदी बोले- आज ब्रेकिंग न्यूज वाले लोग नॉन ब्रेकिंग न्यूज वाले कार्यक्रम में आए

नई दिल्लीः बीजेपी विस्तार कार्यालय में 'दीपावली मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में मौजूद है. प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज ब्रेकिंग न्यूज वाले लोग नॉन ब्रेकिंग न्यूज वाले कार्यक्रम में आए उनका स्वागत है. अपने संबोधन की शुरुआत मीडिया के पुराने चेहरों को याद करते हुए किया. 

इन 25 सालों में काफी कुछ बदल गया है. देश, दुनिया, राजनीति और मीडिया का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है. कुछ काम आसान हुए हैं, तो कुछ मुश्किल भी हुए हैं. पहले ओबी वैन के जरिए खबरों की कवरेज होती थी, लेकिन अब मोबाइल ही ओबी वैन बन गया है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय हर कोई अपने परिवार और अपनों के साथ समय बिताने की कोशिश करता है. आपका काम ऐसा है, जिसमें ब्रेकिंग न्यूज की भागदौड़ लगातार लगी रहती है. इसके बावजूद आप इस नॉन-ब्रेकिंग न्यूज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए,      

पीएम ने मंच से कहा कि लगता है पुराने चेहरे थोड़े कम हो गए. जब मैं दिल्ली आया तो अशोका रोड बीजेपी ऑफिस में मीडिया का दायित्व मिला. मैं उस समय अशोका रोड पर आप लोगों के लिए कुर्सियां लगाता था. तब के मेरे अनुभव आज भी बहुत काम आते हैं. उस दौर में कैमरे कम हुआ करते थे, लेकिन सभी से मेरी अच्छी जान-पहचान थी और माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहता था.