नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है. भारत ने 13 गोल्ड मेडल समेत 39 मेडल जीते हैं.
PM मोदी ने कहा कि मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण दिखाया. पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत युवाओं को प्रेरित करती रहेगी. भविष्य की कोशिशों के लिए पूरे भारतीय दल को शुभकामनाएं दी.
आपको बता दें कि ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हुआ. स्कॉटलैंड ने कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और बैटन भारत को सौंपा गया है. इसके बाद अब अहमदाबाद 2030 गेम्स की मेजबानी करेगा. जो कि भारत के लिए एक बड़ा आयोजन रहेगा. भारत ने 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन किया था.
2030 में CWG गेम्स के 100 साल पूरे होने का ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. 13 स्वर्ण समेत कुल 39 मेडल अपने नाम कर भारत चौथे स्थान पर रहा.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा देखने को मिला है. भारत 39 पदक जीतकर मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है. मुक्केबाजी में 7 गोल्ड मेडल सहित कुल 13 गोल्ड मेडल जीते है. भारत ने 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए है.