पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की, कहा-उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जानें बची

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की, कहा-उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जानें बची

नई दिल्ली: UPSC के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित करते हुए कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जानें बची. पीएम मोदी ने कहा कि कैप्टन माछर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित ने जबरदस्त हिम्मत और साहस दिखाया. 

स्मित ने घायल होने के बावजूद सैकड़ों लोगों की जान बचाई. मेरी स्मित के माता-पिता और परिजनों से बात हुई. कैप्टन स्मित ने देश के गौरव को बढ़ाया है. आपको बता दें कि दुबई-इजराइल फ्लाइट में हाईजैक की साजिश की नाकाम हुई.

ओमानी मूल के को-पायलट ने भारतीय पायलट पर चाकू से वार किए. कॉकपिट से मारपीट की आवाजें सुनकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. विमान के 2 मिनट में 17 हजार फीट नीचे जाने से एकबारगी सांसें थम गई. 

पायलट स्मित मछार घायल होने के बावजूद को-पायलट से संघर्ष करते रहे. फिर एयर मार्शल और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी तुरंत मोर्चा संभाल लिया. को-पायलट को काबू में लेकर तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

बाद में सभी यात्रियों को विशेष विमान से सुरक्षित तेल अवीव पहुंचाया गया. ज्यादातर इजराइली यात्रियों के साथ कुल 174 यात्री फ्लाइट में सवार थे. PM नेतन्याहू ने घटना को विमान हाईजैक कर 9/11 जैसी साजिश से जोड़ा. वहीं पीएम मोदी ने पायलट स्मित मछार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.