PM विकसित भारत रोजगार योजना, PM मोदी बोले-विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख नौकरी दी गई

PM विकसित भारत रोजगार योजना, PM मोदी बोले-विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख नौकरी दी गई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवा शक्ति अवसर का लाभ उठाएं. दुनिया भारत के युवाओं की क्षमता जान रही है. भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिख रही है. दुनिया भारत की युवा शक्ति की चर्चा कर रही है. विकसित भारत रोजगार योजना में 70 लाख नौकरी दी गई. हम भविष्य की वर्कफोर्स तैयार कर रहे है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यहां इस कार्यक्रम से जुड़े हुए युवा साथियों में मुझे भारत के उज्जवल भविष्य की तस्वीर दिखाई दे रही है. मैं अभी कुछ ही घंटे पहले फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से आया हूं और G7 में विकसित देशों के दिग्गज नेताओं से मिला हूं दुनिया आज भारत की युवा शक्ति की चर्चा कर रही है. भारत के टैलेंट, स्किल और सशक्त की चर्चा सब दूर तक हो रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया युवाओं की क्षमता को भलीभांति पहचाने लगी है. ऐसे समय में हमारी कोशिश है कि भारत का युवा अपनी क्षमता को अवसर में बदल सके और इसी सोच के साथ पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का आरंभ हुआ है. यह रोजगार योजना सामान्य तौर पर सोचे जाने वाले योजना से बहुत आगे बढ़कर पहली नौकरी पाने वाले युवा के सपनों को शक्ति देनी वाली योजना है. ये युवा और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु बनानी वाली योजना है.