नई दिल्लीः दिल्ली में आधी रात पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी की गई. टीम मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी. रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के करीब कार्रवाई की गई.
MCD ने 17 बुलडोजर से बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया. इस दौरान भीड़ ने कर्मचारियों और पुलिस पर पथराव किया. भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ कर कार्रवाई रोकने पहुंची थी. लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उसे खदेड़ा. भीड़ की पत्थरबाजी में 4-5 अधिकारियों को मामूली चोटें आई.