नई दिल्लीः प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है. पदभार संभालते ही अधिकारियों के साथ बैठक की. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की. मंत्रालय के काम-काज को समझा. पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाऊंगा. PM मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा.
बता दें कि शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया. धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी. कहा कि मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा.