प्रतापगढ़: जलते ट्रेलर के बीच तीन वाहन भिड़ गए. तकनीकी खराबी के बाद ट्रेलर में आग लग गई. NH-56 हाईवे पर हड़कंप मच गया. जलते ट्रेलर के कारण हाईवे पर लंबा जाम लगा. जाम के दौरान रुकी जयपुर से बांसवाड़ा जा रही रोडवेज बस हादसे की चपेट में आई.
पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रेलर सामने खड़े टैंकर से जा भिड़ा. हादसे में रोडवेज बस के करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए. दो घायलों की हालत गंभीर है. बांसवाड़ा रेफर किया गया. मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
पीपलखूंट चिकित्सालय में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे के बाद NH-56 पर वाहनों की लंबी कतारें लगी. पीपलखूंट थाना पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया.
प्रतापगढ़ में NH-56 पर हादसा:
-जलते ट्रेलर के बीच तीन वाहन भिड़े
-तकनीकी खराबी के बाद ट्रेलर में लगी आग
-हाईवे पर मचा हड़कंप
-जलते ट्रेलर के कारण हाईवे पर लगा लंबा जाम
-जाम के दौरान रुकी जयपुर से बांसवाड़ा जा रही रोडवेज बस हादसे की चपेट में आई
-पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
-टक्कर के बाद ट्रेलर सामने खड़े टैंकर से जा भिड़ा
-हादसे में रोडवेज बस के करीब एक दर्जन यात्री घायल
-दो घायलों की हालत गंभीर, बांसवाड़ा रेफर किया गया
-मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
-पीपलखूंट चिकित्सालय में घायलों का किया गया प्राथमिक उपचार
-फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
-हादसे के बाद NH-56 पर वाहनों की लगी लंबी कतारें
-पीपलखूंट थाना पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया जाम
related}