नई दिल्लीः राष्ट्रपति ने 14 न्यायिक अधिकारियों की हाईकोर्ट में नियुक्ति को मंजूरी दी है. दिल्ली, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक हाईकोर्ट में नियुक्तियां दी. दिल्ली हाईकोर्ट में 2 न्यायाधीश और 6 अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त. निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त, संजय शर्मा, भारत पराशर, डॉ.अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट, अरुण भारद्वाज और यशपाल बोर्नी अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त.
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट में मनोज प्रसाद न्यायाधीश नियुक्त, झारखंड हाईकोर्ट में अखिल कुमार और राम शर्मा न्यायाधीश नियुक्त, कर्नाटक हाईकोर्ट में उषारानी समेत तीन न्यायिक अधिकारी अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त, सीजेआई से परामर्श के बाद न्यायिक अधिकारियों की हाईकोर्ट में नियुक्ति.