प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, अब तक 17 देशों की संसद को किया संबोधित, 5 देशों की यात्रा के बाद लौटे भारत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, अब तक 17 देशों की संसद को किया संबोधित, 5 देशों की यात्रा के बाद लौटे भारत 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 देशों की यात्रा के बाद भारत लौट आये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नया रिकॉर्ड बना है. प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक 17 देशों की संसद को संबोधित किया. पीएम मोदी आज ही 5 देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे हैं. इस दौरान घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा नामीबिया की संसद को संबोधित किया. मनमोहन सिंह ने 7 बार, इंदिरा गांधी ने 4 बार, जवाहरलाल नेहरू ने 3 बार, राजीव गांधी ने 2 बार और पीवी नरसिंह राव ने 1 बार दूसरे देश की संसद को संबोधित किया था. इस प्रकार कांग्रेस से संबद्ध 5 PM 17 बार विदेशी संसद को संबोधित किया. 

भारत लौटे पीएम नरेंद्र मोदी: 
5 देशों की यात्रा के बाद भारत पीएम नरेंद्र मोदी लौटे. पीएम मोदी ने  घाना, कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और अंतिम चरण में नामीबिया का दौरा किया. सबसे पहले 2 जुलाई को घाना पहुंचे पीएम को वहां का सर्वोच्च सम्मान मिला. इसके बाद पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित किया. त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए. 

6 अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर:
भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच 6 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. इसके बाद अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने राजधानी ब्यूनस आयर्स में मुलाकात हुई. अर्जेंटीना के बाद ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील पहुंचे. राजकीय यात्रा के दौरान ब्राजील राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया. अंतिम चरण में नामीबिया में वहां के संसद को संबोधित किया. नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित हुए.