प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंस्टाग्राम पर नया वीडियो संदेश, ये कल्चरल शॉक है,कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंस्टाग्राम पर नया वीडियो संदेश सामने आया. पीएम मोदी ने कहा कि चलो मिलकर काम करते हैं. जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ देश-दुनिया ने देखा. कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोली. सभ्य समाज को शोभा न दे ऐसे शब्दों का प्रयोग किया. मुझे तो गालियां दी गई साथ में स्वर्गीय माताजी को भी गालियां दी गई. बचपन में गलतियां होती है, बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर होता है.

मैं समाज को अंदर आक्रोश है उसको भली-भांति समझ सकता हूं. ये कल्चरल शॉक है,कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं. लेकिन समय है इन बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का. ये गुमराह बच्चे है इनको राह दिखाना हमारा काम है. उनको सजा दिलवाना, अदालतों के चक्कर कटवाना इससे परिस्थितियां नहीं बदल पाएगी. 

मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं, गुमराह को राह दिखाना हमारा काम है. बच्चो आओ देश के लिए साथ मिलकर काम करे. कुछ नया सीखें, गलतियों से भी सीखें, अपने सपनों को लेकर चल पढ़े. देश आगे बढ़ रहा है, आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो यही मेरा सपना. मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं. हम मिलकर देश को आगे बढ़ाए और गलतियों से सीखों और आगे बढ़ो.