जयपुर: राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. प्रदेशभर में करीब 35 हजार प्राइवेट बसें बंद है. लाखों यात्री प्रभावित है. जयपुर समेत कई शहरों में यात्रियों को भारी परेशानी है. कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में राजस्थानी फंसे है. होली पर घर पहुंचने की उम्मीद कम है. बस बुकिंग लगातार कैंसिल हो रही है. खाटूश्यामजी मंदिर मेले के यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत है. रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ी है. कई रूटों पर सीट मिलना मुश्किल है. बस ऑपरेटर बोले- 'मांगें नहीं मानी तो हड़ताल जारी रहेगी.
हड़ताल रही जारी तो खराब होंगे हालात:
होली तक निजी बसों की हड़ताल रही जारी तो हालात खराब होंगे. होली पर रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों का मूवमेंट होता है. इसमें निजी बसों की भूमिका काफी अहम रहती है. दूसरे राज्यों के लिए निजी स्लीपर बसों में 100 फीसदी बुकिंग होती है. ऐसे में अगर होली तक यह हड़ताल जारी रही, तो हजारों यात्रियों को बहुत परेशानी होगी.
आज भी जारी रहेगी हड़ताल:
आपको बता दें कि प्रदेश में निजी बसों की हड़ताल जारी है. आज भी हड़ताल जारी रहेगी. अभी तक परिवहन विभाग और बस संचालकों में सहमति नहीं बन पाई है. इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है.