जयपुरः निजी बसों की हड़ताल समाप्त हो गई है. जयपुर कलक्टर जितेंद्र सोनी से हुई वार्ता में सहमति बनी. विधानसभा सत्र समाप्त होने के पश्चात बस ऑपरेटरों की सभी मांगे पूरी होगी. कुछ मांगे ऐसी जिन पर सहमति बन गई है.
बता दें कि बीते 3 दिन से परिवहन विभाग और बस ऑपरेटरों में गतिरोध बना हुआ था. कुछ मांगों पर विधानसभा सत्र के बाद विचार करने का आश्वासन दिया. इसके बाद कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की मौजूदगी में हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया गया.