प्रियंका गांधी ने अखिलेश और डिंपल यादव को दी बधाई, उत्तर प्रदेश के नतीजों के लिए दी बधाई

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव जीतने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और रामगोपाल यादव को बधाई दी. प्रियंका गांधी ने यूपी के नतीजों के लिए बधाई दी. प्रियंका गांधी ने सपा नेताओं को चिट्ठी लिखी है. भीषण हालात में ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी. प्रियंका गांधी ने कहा कि सपा, कांग्रेस कार्यकर्ता साथ लड़े. प्रियंका गांधी ने जीत के लिए आभार जताया. 

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आये थे. यूपी में इंडिया गठबंधन ने बड़ा उलटफेर किया है. यहां भाजपा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं सपा ने 37 सीटो पर जीत हासिल की है. कांग्रेस ने 6 सीट, RLD ने 2 सीट, आजाद समाज पार्टी ने 1 सीट और अपना दल ने भी 1 सीट पर जीत दर्ज की है.