नई दिल्ली : उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. डबल डेकर बस पलटने से 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे में कई यात्री गंभीर घायल हैं, अस्पताल में इलाज हो रहा है. औरास थाना क्षेत्र में हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य चल रहे हैं.
बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी. सुबह के समय बस उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई. इससे बस अनियंत्रित होकर पहले रेलिंग से टकराई और फिर बस पलट गई.
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा
-डबल डेकर बस पलटने से 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत
-हादसे में कई यात्री गंभीर घायल, अस्पताल में हो रहा इलाज
-औरास थाना क्षेत्र में हादसे के बाद चल रहे राहत-बचाव कार्य